राजधानी में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 21 तक खराब रहेगा मौसम

शिमला  – जिला शिमला के एक-दो स्थानों पर आज गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जिला में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। 22 से 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 25 अप्रैल को जिला में मौसम फिर से करवट लेगा। जिला शिमला में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। जिला के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने शुरू हो गई थी। जिससे जनता को गर्मी से कुछ हद तक ही राहत मिली। गुरुवार को शिमला के अधिकतर व न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले उछाल आया है। शिमला का न्यूनतम तापमान फिर से 14.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिला में आगामी दिनों में अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App