रोहतांग में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

By: Apr 18th, 2018 12:05 am

 केलांग —रोहतांग दर्रे पर मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और हल्के हिमपात का दौर एक बार फिर शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रे पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक छह बसों सहित 15 छोटे वाहन आरपार हुए हैं। लिहाजा, मौसम के खराब होते ही जहां गाडि़यों काफिले को दोनों तरफ से रोक दिया गया। वहीं, दर्रे पर पांच से छह इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया। मनाली में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते तक जहां तेज हवा का दौर शुरू हो गया। वहीं, इसी बीच बारिश की फुहारें भी बरस पड़ी। घाटी के मौसम में आए दिन हो रहे बदलवा में जहां तापमान में भी खासी गिरावट आ गई है। वहीं, घाटी की चोटियां अभी भी बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई हैं। मनाली पहुंचने वाले सैलानियों को जहां यहां का मौसम खासा लुभा रहा है। वहीं, मंगलवार को लाहुल में भी हल्की बारिश का दौर चला। खेतों में मटर की बिजाई में जुटे किसान जहां लंबे समय से लाहुल में बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, घाटी में बारिश की फुहारें पड़ती देख इन  किसानों के चेहरे भी कुछ हद तक खिलते नजर आए। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी की नमी की मात्रा कम होने से उन्हंे फसल की चिंता सता रही है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App