लडभड़ोल में दो भाइयों का आशियाना स्वाह

By: Apr 21st, 2018 12:25 am

लडभड़ोल— लडभड़ोल के खद्दर गांव में गुरुवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में दो भाइयों का आठ कमरे का मकान स्वाह हो गया। आग बुझाते समय सिलेंडर फटने से राहत कार्य में जुटे कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। प्रभावित भाइयों में खद्दर गांव के विजय व सुनील कुमार पुत्र राजमल शामिल हैं। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। पंचायत प्रधान ने घटनास्थल पर पहुंच कर प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने पीडि़त परिवार की सहायता के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है। प्रशासन की और से क्षेत्रीय कानूनगो अमरनाथ सिंह, पटवारी बुद्धि सिंह व अभिषेक शर्मा के साथ लडभड़ोल पुलिस भी रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उधर, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर पीङि़त परिवारों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार व एक-एक तिरपाल दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने अपनी तरफ से पीडि़त परिवार को 10-10 हजार रुपए की राशि दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App