लाल रंग के लिबास में नजर आईं प्रिया

By: Apr 3rd, 2018 12:05 am

प्रिया प्रकाश वारियर की मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ रिलीज हो चुकी है, लेकिन प्रिया प्रकाश वारियल की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। लोग प्रिया प्रकाश की हर अदा के दीवाने हो गए हैं। हाल में जब वह एक मॉल में शॉपिंग करने गईं, तब भी फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। शॉपिंग मॉल में फैंस संग फोटो खिंचवाती प्रिया का यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसे उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया लाल रंग के लिबास में नजर आ रही हैं, जो उन पर काफी जंच रहा है। प्रिया को 26 सेकंड के एक वीडियो ने ‘वायरल गर्ल’ बना दिया था। प्रिया का यह वीडियो उनकी एक फैन साइट पर रिलीज हुआ है। वैसे भी प्रिया फिल्म रिलीज होने के पहले से ही सुर्खियों में आ गई थीं। प्रिया प्रकाश वारियर के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख क्रॉस कर चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App