शराब का ठेका खोलने का विरोध

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

गौटा के लोगों ने उठाई उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर हटाने की मांग

हमीरपुर  – ग्राम पंचायत ऊखली के तहत गौटा में शराब का ठेका खोलने पर ग्रामीण उखड़ गए हैं। इसको लेकर पंचायत प्रधान सुशील ठाकुर व उपप्रधान रमन कुमार की अगवाई में लोग डीसी हमीरपुर से मिले। इनमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। महिला मंडल गौटा की महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में सत्या देवी, हाकमी देवी, रजनी देवी, सुषमा देवी, सत्या देवी, जमना देवी, पूजा कुमारी, संतोष कुमारी, निर्मला देवी, अमनदीप, संतोष कुमारी, शम्मी कुमारी, निशा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, प्रेमी देवी, कांता देवी, निशा देवी, सपना कुमारी, कविता, रजनी देवी, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, नीलम कुमारी, सुमन देवी, कर्मी देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, निर्मला देवी, कांता देवी, जमना देवी व सरोज कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहीं। इस पर उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने लोगों को समस्या के हल का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत ऊखली के प्रधान सुशील ठाकुर ने कहा कि गौटा में किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इसका लोगों तथा बच्चों पर बुरा प्रभाव पडे़गा। उन्होंने कहा कि ठेके के विरोध में वह लोगों के साथ खड़े हैं। किसी भी सूरत में यहां शराब ठेका बर्दाश्त नहीं होगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App