शराब 25 फीसदी महंगी

By: Apr 6th, 2018 12:25 am

प्रदेश सरकार ने एमआरपी में अब तक की सबसे बड़ी वद्धि की

हमीरपुर — शराब के शौकीनों के लिए यह साल भारी साबित होगा। राज्य सरकार ने शराब बिक्री के निर्धारित मूल्य में अब तक की सबसे बड़ी वद्धि की है। इसके तहत सभी ब्रांड की शराब पहले से 25 फीसदी तक महंगी हो गई है। प्रदेश सरकार ने सभी शराब ब्रांड के निर्धारित मूल्य तय कर दिए हैं। इसकी सूची जिला स्तर पर विभागीय कार्यालयों को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके तहत महंगी शराब के साथ खरीददारों को ठेके पर छुट्टे नोट लेकर जाना होगा। निर्धारित मूल्य के अनुसार सेल्जमैन को छुट्टे पैसे देना मुश्किल होंगे। इसके लिए बोतल के साथ छुट्टे के बदले टॉफियां देनी पड़ेंगी। अहम है कि राज्य में शराब एमआरपी के आधार पर बिकेगी, लेकिन इसकी कीमतों में रिकार्ड वृद्धि कई शौकीनों का बजट बिगाड़ देगी। आम हिमाचली की पहली पसंद ऊना नंबर वन देशी शराब की बोतल का अधिकतम मूल्य 190 रुपए निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष एमआरपी की शर्त को लागू नहीं किया गया था। बावजूद इसके उक्त देशी शराब की बोतल प्रदेश भर में 110 से लेकर 140 रुपए तक बिक रही थी। भाजपा ने शराब बिक्री को चुनावी मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस सरकार के विरुद्ध लूट पर छूट का आरोप लगाया था। हैरत है कि निर्धारित की गई एमआरपी के मुकाबले पिछले साल भी शराब नहीं बिकी थी। हिमाचल में सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड प्रिमियम की बिक्री है। राज्य सरकार ने इसकी बोतल की एमआरपी 719 निर्धारित की है। पिछले वर्ष  खुली छूट के बावजूद इसका अधिकतर मूल्य 600 रुपए तक ही वसूला गया है। इसी तरह दो साल पहले 390 रुपए एमआरपी की रॉयल स्टैग का इस बार अधिकतर मूल्य 518 रुपए निर्धारित कर दिया है। रेड 69 ब्लैक डॉग तथा 100 वाइपर हिमाचलियों की पहुंच से बाहर हो गई है। दो साल पहले औसतन एक हजार रुपए तक बिकने वाली उक्त महंगी स्कॉच अब डेढ़ हजार से भी ज्यादा एमआरपी के साथ मार्केट में उतर रही है। पिछले साल बीयर की कीमतों को लेकर प्रदेश भर में खूब हो-हल्ला मचता रहा था। राज्य भर में बीयर की कीमत 120 रुपए से लेकर 150 रुपए तक वसूली जा रही थी। बीयर की कीमतों में सरकार ने संतुलन बनाने का प्रयास किया है। अधिकतर बीयर के ब्रांड 140 प्रति बोतल एमआरपी निर्धारित किए गए हैं। जाहिर है कि वीरभद्र सरकार ने पिछले साल शराब आपूर्ति का जिम्मा बीबर्स कार्पोरेशन को सौंपा था। तत्कालीन सरकार ने एमआरपी की शर्त हटा दी थी।

अब इन दरों पर मिलेगी दारू

ब्रांड                   बोतल     अद्दा      पॉवा

ब्लेंडर प्राइड रिजर्व  919       470       249

ब्लेंडर प्राइड प्रीमियम           719       365       187

रॉयलस्टेग बेरल       625       313        155

रॉयल स्टेग व्हीस्की   518        259       128

ओल्डमॉक रम       597       000       140

ओल्ड मॉक थ्रीएक्स रम         584        —          —

ओल्ड मॉक रिजर्व रम439      220       107

मैजिक मूमेंट बोदका 522        264       130

8पीएम व्हीस्की       420       212        104

रॉयल स्टेग प्रीमियम  507       256       125

टीचर ओरिजिन       1726

टीचर 50 स्कॉच      1602      822        410

अरेस्टोक्रेट व्हीस्की   385        194       95

वेट 69 स्कोच        1199      610       300

सिग्नेचर प्रीमियम     768       390       195

मेकडब्ल व्हीस्की    405       204       97

रॉयल चैलेंजर         517        259       128

ब्लैक डॉग                        1783      913       461

हंडर्ड पाइपर          1342      671       337

ऊना नंबर वन        190       100       55

बीयर                  145        —          —


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App