सुरेंद्र शर्मा पांचवीं बार बने अध्यक्ष 

By: Apr 26th, 2018 12:05 am

 ऊना —प्रेस क्लब ऊना के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2018-20 के लिए बुधवार को स्थानीय माया होटल में संपन्न हुए। चुनावी बैठक में बतौर चुनाव अधिकारी ओपी धीमान उपस्थित हुए, जबकि बतौर पर्यवेक्षक एपीआरओ राजेश जसवाल ने शिरकत की। चुनाव से पहले महासचिव जितेंद्र कंवर ने गत वर्ष की गतिविधियों का बयौरा रखा। वहीं कोषाध्यक्ष मुनिंद्र अरोड़ा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कार्यकारिणी को भंग किया। चुनाव अधिकारी ओपी धीमान ने चुनावी प्रक्रिया को शुरू कर अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगें, जिस पर राजीव भनोट ने अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन अमित शर्मा व संदीप खड़वाल ने किया। कोई ओर नाम न आने पर सर्वसम्मति से सुरेंद्र शर्मा को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए शशिभूषण पुरोहित ने जितेंद्र कंवर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे विजय शर्मा व सरोज मोदगिल ने समर्थन दिया, जिस पर सभी सहमति जताई। जितेंद्र कंवर को भी सर्वसम्मति से महामंत्री घोषित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मुनिंद्र अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव सतविंद्र लट्ठ ने रखा, जिसे हरपाल सिंह ने समर्थन दिया। मुनिंद्र अरोड़ा को भी कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति पर डीसी राकेश प्रजापति व एसपी दिवाकर शर्मा पहुंचे। जिन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व महामंत्री जितेंद्र कंवर को दिया गया। अपने संबोधन में सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कलम की निष्पक्षता को बनाए रखने में प्रेस क्लब ऊना अपने प्रयासों को जारी रखेगा। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा का सहयोग कर इस भवन को शुरू करवाया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार कंवर हरि सिंह व राजेश शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर राजन पुरी, अनिल पटियाल, राजेश डढ़वाल, वीरेन पराशर, सतीश चंदन, विशाल शर्मा, विवेक शर्मा, विशाल स्याल, जीवन शर्मा, चंद्रमोहन चौहान, रविंद्र कुमार, सुरेश बस्सन, लखवीर लक्खी, मनोहर लाल, विनोद कुमार, विकास कौंडल, सुधीर कुमार, राकेश मल्ली, मुकेश सोहल, सोहन चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App