सूरज के भाई बहन की खोज 

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

एक इनसान का दूसरे इनसान से संबंध स्थापित करने के लिए दोनों का डीएनए मिलना जरूरी होता है। ऐसा ही कुछ अब सौरमंडल और ब्रह्मांड में खगोलविद करने जा रहे हैं। सौरमंडल के प्रमुख और सबसे शक्तिशाली तारे सूरज के भाई-बहनों की तलाश की जा रही है। विशेषज्ञ इसके लिए आकाशगंगा के तकरीबन साढ़े तीन लाख तारों का डीएनए खंगालेंगे। इससे विशेषज्ञों को यह समझने में आसानी होगी कि आकाशगंगा का निर्माण कैसे हुआ होगा। आस्ट्रेलिया और यूरोपीय शोधकर्ताओं का दल गालाह इस प्रोजेक्ट पर 2013 से काम कर रहा है। हाल ही में उन्होंने इस खोज से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। इस प्रोजेक्ट के खत्म होने तक उनका टार्गेट दस लाख से ज्यादा तारों की पड़ताल करने का है। मैक्वायर यूनिवर्सिटी के डेनियल जकर ने बताया कि आस्ट्रेलियन एस्ट्रोनॉमिकल ऑजरवेटरी (एएओ) के 3.9 मीटर के टेलिस्कोप पर लगे हर्मीस स्पेटोग्राफ हर तारे की रोशनी का आकलन कर रहा है। इस अध्ययन से तारों के असली समूह का पता लगा जा सकेगा। साथ ही सूरज के जन्म, उसका समूह और अन्य भाई-बहनों से जुड़े रहस्य से भी पर्दा उठाने में मदद मिलेगी। इस पूरे अध्ययन पर यूरोप के जिया स्पेसक्राफ्ट से लिए गए 1.3 अरब तारों के आंकड़े 25 अप्रैल को सार्वजनिक किए जाएंगे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App