सूर्यदेव क्रोध में, ऊना का पारा 38 डिग्री

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

ऊना – ऊना जिला में सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। प्रचंड गर्मी में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां तापमान 37.4 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, अब यह तापमान गुरुवार चार बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंव गया। हालांकि शाम के समय जिला के कई स्थानों पर बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अगले दिनों में सूर्यदेव ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। ऊना जिला में गर्मी अपना रौद्र रूप हर बार दिखाती है। गर्मी के दौरान बाजार भी सुनसान हो जाते हैं। दिन के समय निकलना लोगों को किसी समस्या से कम नहीं होता है। दो पहिया वाहन चालकों को ज्यादा समस्या उठानी पड़ती है। इन चालकों को दिन के समय निकलना मुश्किल भरा होता है। अगले कुछ दिनों में इससे भी ज्यादा गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी ऊना ्रमें काफी गर्मी हुई थी। प्रदेश भर में अधिकतर ऊना जिला के तापमान ने ऊंचाइयां छूई थी। इस बार भी हालात कुछ यही नजर आ रहे हैं। अभी से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों को समस्या होना स्वभाविक ही है। उधर, इस बारे में मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शाम के समय बारिश होने के चलते तापमान कुछ कम हुआ है। वहीं, आगामी दिनों में गर्मी के तापमान में इजाफा होगा।

शीतल पेय पदार्थों का सहारा

गर्मी के मौसम में लोगों को केवल मात्र शीतल पेय पदार्थों का ही सहारा होता है। कोल्ड ड्रिंग्स, जूस, गन्ने के रस का ही सहारा होता है। वहीं, शीतल पेयजल की दुकानों में लोगों की खूब उमड़ी रहती है।

फलों के दामों में भारी इजाफा

फलों के राजा आम बाजार में करीब 120 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। पपीता 60 रुपए, अंगूर बाजार में 120 रुपए,  केला 60 रुपए दर्जन के हिसाब से बिक रहा है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App