स्वर्ण स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

By: Apr 22nd, 2018 12:10 am

शिमला  —टूटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इसमें लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में किया गया। विद्यालय के छठीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी को सुरक्षित करने के उद्देश्य से नारे लगाकर विद्यालय परिसर से रैली निकाली गई। यह रैली स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा मेहता द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए विद्यालय परिसर से निकाली और पूरे टूटीकंडी क्षेत्र से होकर लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि हमें अपनी पृथ्वी की अनदमोल प्राकृतिक संपदा की रक्षा करनी है।  स्लोगन लेखन में छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों में विशुपाल, हरप्रित, सुरेंद्र, सुजाता, शिवम अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता और पर्यावरण प्रदूषण पर विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें डेनिम, काव्यांजलि, दानिश, अभय और संस्कृति ने प्रथम  स्थान, कविता गायन में संस्कृति, आयुषी, भूमिका, सुजन, हिरेन ने प्रथान प्राप्त किया। प्रिंसीपल सीमा मेहता ने प्रार्थना सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए पृथ्वी की अनमोल संपदा के संरक्षण के लिए अनेक उपाय बताए। स्कूल की अध्यापिका संगीता भारद्वाज ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App