हमीरपुर में कबाड़ की दुकान राख

By: Apr 20th, 2018 12:07 am

हमीरपुर  – शहर में हुए अग्निकांड में दो लाख रुपए की संपत्ति स्वाह हो गई। इसमें एक नई बाइक भी आग की भेंट चढ़ी है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इसमें मापतोल मशीन, टीन शैड, प्लास्टिक कबाड़ व एल्यूमीनियम बरतन आदि जल गए हैं। वहीं, साथ लगते एक घर को भी हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आग के कारण प्रवीण, मीना बेदी के मकान के शीशे व गलेज आदि को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार हमीरपुर में सोहेल खान की कबाड़ की दुकान में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। यहां से आग की लपटें उठती देख, लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कबाड़ की दुकान के साथ खड़ी नई बाइक भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से जल गई। इसके साथ ही पूरा कबाड़ जल कर राख हो गया। इस भयंकर आगजनी में संबंधित व्यक्ति को दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं, साथ लगते कई घरों को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। अग्निशमन केंद्र अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब आगजनी की घटना हुई है। इसमें दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं लाखों रुपए की संपत्ति बचाई गई है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App