हिंद महासागर में घुसे चीनी युद्धपोत

By: Apr 19th, 2018 12:05 am

भारतीय नौसेना ने रोचक अंदाज में किया आगाह; कहा, स्वागत है

नई दिल्ली— भारत और चीन के संबंधों में पिछले कुछ समय में तल्खी आई है। फिर चाहे वे राजनीतिक तौर पर हो, बार्डर पर हो या फिर हिंद महासागर पर, लेकिन भारत भी चीन को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। मंगलवार को हिंद महासागर में जब चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए तो भारतीय नौसेना ने उनका स्वागत कुछ इस अंदाज में किया कि हर कोई हैरान रह गया। भारतीय नेवी ने चीन की नौसेना को मजाकिया अंदाज में छेड़ते हुए हिंद महासागर में देख लेने को कहा है। भारतीय नौसेना ने समुद्र के चप्पे-चप्पे पर अपनी मौजूदगी का नूमना पेश करते हुए एक खास अंदाज में चीन की नौसेना का स्वागत कर उसे चौंका भी दिया और आगाह भी कर दिया। दरअसल, मंगलवार को चीन का एक बेड़ा जैसे ही अंबई वतार समुद्री इलाके में पहुंचा, भारतीय नौसेना ने ‘आपका स्वागत है’ कहकर उसे हैरत में डाल दिया। नेवी के अफसरों ने बताया कि चीन की नेवी के तीन जंगी जहाजों ने इंडोनेशिया के सुदूरवर्ती अंबई वतार जलडमरुमध्य (समुद्री गलियारा) से हिंद महासागर में प्रवेश किया। इनमें जांगकेई क्लास के दो मिसाइल कॉर्वेट युद्धपोत थे, जबकि एक टैंकर साजोसामान के साथ उनके साथ चल रहा था। ये बेड़ा जैसे ही हिंद महासागर में पहुंचा, वहां मौजूद भारतीय नौसेना के दो पोतों ने ‘वेल्कम टू इंडियन ओशन’ का स्वागत संदेश दिया…इस संदेश ने चीनी बेड़े के कमांडर को चौंका दिया। नौसेना ने कुछ वक्त एक और संदेश दिया। अपने संदेश में कहा कि ‘हैप्पी हंटिंग’.. मैरीटाइम… दरअसल पीएलए नेवी की 29वीं एंटी पायरेसी एस्कॉर्ट्स फोर्स के ये जहाज हिंद महासागर को पार करते हुए अदन की खाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। इंटरनेशनल वाटर के नियमों के मुताबिक, आवागमन की आजादी के तहत एक देश, दूसरे देश के जहाजों को गुजरने से नहीं रोक सकता।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App