27 घंटे 47 मिनट में दौड़े 161 किमी

By: Apr 2nd, 2018 12:06 am

कच्छ में अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ में बिलासपुर के मयंक का कमाल

बिलासपुर— देश-विदेश में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बिलासपुर के मयंक वैद ने गुजरात के कच्छ में ‘रन दि रण’ नाम से आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ में लगभग 161 किमी की दूरी 27 घंटे 47 मिनट में तय की। अब मयंक न्यूजीलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाधा दौड़ के लिए चयनित हुए हैं। मयंक वैद का चयन इंग्लिश चैनल को पार करने के लिए भी हुआ है। मयंक की माने तो इंग्लिश चैनल की चौड़ाई करीब 38 किमी है। इस रेस में मयंक को 140 किमी का सफर लंदन से डोवर (जो इंग्लैंड के पूर्वी घाट तक है) पर साइकलिंग से और उसके बाद 290 किमी का सफर पेरिस तक बाइकिंग पर तय करना होगा। मयंक वैद का कहना है कि इस प्रतियोगिता से मिलने वाले करीब एक करोड़ रुपए से गरीब बच्चों के लिए चैरिटी करेंगे। पेशे से वकील मयंक वैद हांगकांग में लुईस वुइटोन ग्लोबल कंपनी में इंटेलकटुअल प्रॉपर्टी डायरेक्टर एशिया पैसेफिक एवं चाइना के पद पर आसीन हैं। मयंक वैद की दादा स्वर्गीय संत राम वैद बिलासपुर रियासत के गृहमंत्री के पद पर रह चुके हैं, वहीं इनके पिता स्वर्गीय अशोक वैद बीएसएफ से डीआईजी के पद पर सेवाएं दी थी। मयंक वैद इस कठिन परिश्रम के लिए लाइफ पार्टनर टेलेसा को सबसे ज्यादा स्पोर्टिव मानते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App