35 वर्षों में पहला सार्वजनिक सिनेमाघर खोलेगा सऊदी अरब

By: Apr 20th, 2018 12:03 am

रियाद — सऊदी अरब 35 वर्षों में पहला सार्वजनिक सिनेमाघर राजधानी रियाद में खोलने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार रियाद के एएमसी एंटरटेनमेंट थियेटर में हालीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म होगी। इसे सऊदी में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह देश में सामाजिक और आर्थिक सुधारों के युग में प्रवेश करने के मिशन का एक हिस्सा है। सऊदी के युवराज मोहम्मद बिन सलमान अल सौद तेल पर देश की निर्भरता को कम करने के लिए इन बदलावों के लिए विशेष जोर दे रहे हैं…

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App