पीरसलूही के दीपांशु को नव के रत्न अवार्ड

By: May 16th, 2018 12:05 am

धर्मशाला —पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के दीपांशु गौतम ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नव के रत्न अवार्ड अपने नाम किया है। दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में नवरत्न फांउडेशन ने जिला कांगड़ा के पीर सलूही से संबंध रखने वाले दीपांशु को संगीत क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया। दिपांशु पंजाब में पटियाला घराने में संगीत सिखने के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कार्यक्रमों में संगीत के कई कार्यक्रम दे चुके हैं। इसके अलावा नेशनल टीवी दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले सीरियल में बतौर लीड एक्टर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। संगीत एक ऐसी कला है, जिससे सुनकर बड़े-बड़े दुख भी हल्के हो जाते हैं। गायक मास्टर दीपांशु गौतम प्रदेश के  जिला कांगड़ा पीर सलूही गांव से है।  दीपांशु को बचपन से ही संगीत और एक्टिंग में रुचि थी। दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में दीपांशु गौतम को नवरत्न फाउंडेशन द्वारा नव के रतन अवार्ड से नवाजा गया। उक्त अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में बेहरीन प्रदर्शन करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। नव के रत्न अवार्ड नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव तथा साथियों द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा सेक्टर-छह में दिया गया। मास्टर दीपांशु गौतम दिल्ली के सभी मंचों पर अपनी संगीत की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में भी संगीत के प्रोग्राम दे चुके हैं।  मास्टर दीपांशु गौतम के उस्ताद पंजाब के मशहूर पटियाला घराने के महान गायक मघहर अली दिवाना के बेटे उस्ताद सौखत अली दिवाना हैं, जो कि बालीवुड गायक कमाल खान के भी उस्ताद हैं। मास्टर दीपांशु गौतम हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों से श्रोताओं के दिलों में जगह बना रहे हैं। दीपांशु गौतम ने ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश और अपने देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह संगीत और कलाकारी के क्षेत्र में प्रदेश को उच्च गौरव दिलाना चाहते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App