अजीत सिंह जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ के प्रधान

By: May 21st, 2018 12:10 am

नालागढ़ —जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर 15वीं बार अजीत सिंह पदासीन हुए है। जोगिंद्रा बैंक नालागढ़ शाखा में आयोजित हुई बैठक में सभी उपस्थित 64 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की पुनः कमान अजीत सिंह को सौंपी है। अजीत सिंह वर्ष 1994 से लगातार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर आसीन है। रविवार को सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के नालागढ़ में आयोजित साधारण अधिवेशन में जहां बैंक से संबंधित विभिन्न मुद्दों और कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई, वहीं नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। साधारण अधिवेशन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की, जिसमें अजीत सिंह को अध्यक्ष बनाने के अलावा उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा, महासचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष बलदेव कृष्ण, संगठन सचिव लीला दत्त शर्मा के अलावा नरेश कौशल, सुरेंद्र सिंह चंदेल, नंद किशोर नेगी, जगदीश सिंह, करतार सिंह व हरीश को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संघ के 15वीं बार बने अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों, संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों का उनमें विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व बैंक के हित में बैंक प्रबंधन के सहयोग से कार्य किया जाएगा, ताकि बैंक को और उन्नति के शिखर पर ले जाया जा सके, वहीं कर्मचारियों की समस्याएं भी हल हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक में ट्रांसफर पोलिसी नहीं है, जिसके लिए बैंक प्रबंधन से वार्ता करके सभी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए स्थायी ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की मांग की जाएगी, ताकि सभी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वह कार्य कर रहे हैं, वहीं बैंक की उन्नति के हित में काम कर रहे हैं, जिसके लिए सभी कर्मचारियों व बैंक प्रबंधन का सहयोग लिया जा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App