अब केसर सिंह प्रदेश अध्यक्ष

By: May 28th, 2018 12:01 am

सुंदरनगर  – सुंदरनगर में रविवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के केसर सिंह को सर्वसम्मति से संघ की प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जबकि जिला हमीरपुर के संजीव ठाकुर को महासचिव बनाया गया। संघ के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इससे पूर्व संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अश्विनी व महासचिव सुरेंद्र ने राज्य कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की और वित्त सचिव मनोज धीमान ने गत तीन वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। इस अवसर पर जिला मंडी के पूर्व प्रधान कृष्ण भारती और संघ के राज्य महासचिव राजेंद्र ठाकुर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा  गया। संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह का कहना है कि संघ के इतिहास में पहली बार चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय संघ के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करके संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के 1000 के करीब सदस्यों ने इस महाअधिवेशन में भाग लिया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने प्राचीन वाद्य यंत्रों की धुनों पर कृषक सभागार के परिसर में नाटी डाली और एक-दूसरे को बधाई दी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App