अमीरों में हिंदोस्तान

By: May 21st, 2018 12:08 am

देश के पास कुल 559 लाख करोड़ रुपए है दौलत, अमरीका पहले नंबर पर

नई दिल्ली — भारत दुनिया का छठां सबसे अमीर देश बन गया है। देश की दौलत 559 लाख करोड़ रुपए (8,230 अरब डॉलर) से ज्यादा हो गई है। यह बात नस्नक्त्र एशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का सबसे अमीर देश अमरीका बना हुआ है। अमरीका की दौलत 62,584 अरब डालर (42.54 लाख अरब रुपए से ज्यादा) है। लिस्ट में दूसरे पायदान पर 24,803 अरब डॉलर के साथ चीन और तीसरे पायदान पर 19,522 अरब डालर के साथ जापान का स्थान रहा। किसी भी देश की कुल संपत्ति वहां रहने वाले लोगों की व्यक्तिगत तौर पर दौलत को दर्शाती है। इसमें लायबिलिटी को छोड़कर उनके सभी एसेट्स (प्रॉपर्टी, कैश, इक्विटीज, बिजनेस इंट्रस्?टेस) शामिल होते हैं। हालांकि इस आंकड़े में गवर्मेंट फंड शामिल नहीं होते हैं।

अच्छे एजुकेशन सिस्टम ने बढ़ाई दौलत

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वेल्थ क्रिएशन में मदद करने वाले कारकों में एंटरप्रेन्योर्स की ज्यादा संख्या, अच्छा एजुकेशन सिस्टम, आईटी सेक्टर में आ रही तेजी, बीपीओ, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर शामिल हैं। इन सभी के चलते अलगे 10 सालों में भारत की दौलत में 200 फीसदी बढ़ोत्?तरी होने का अनुमान है। चीन की संपत्ति 2027 तक बढ़कर  69,449 अरब डालर हो जाने का, वहीं अमरीका की दौलत लगभग 75,101 अरब डालर हो जाने का अनुमान है।

टॉप-10 लिस्ट के अन्य देश

टॉप-10 सबसे अमीर देशों की लिस्ट में शामिल अन्य देश ब्रिटेन (9,919 अरब डालर) चौथे नंबर पर, जर्मनी (9,660 अरब डालर) पांचवें, आस्ट्रेलिया (6,142 अरब डालर) सातवें, कनाडा (6,393 अरब डालर) आठवें, फ्रांस (6,649 अरब डालर) नौवें और इटली (4,276 अरब डालर) दसवें स्थान पर रहे।

2027 तक चौथे स्थान पर होगा इंडिया

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2027 तक भारत, जर्मनी व ब्रिटेन से आगे निकल जाएगा और दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश बन जाएगा। इसके अलावा वेल्थ के मामले में सबसे तेजी से ग्रोथ दर्ज करने वाले देश श्रीलंका, भारत, वियतनाम, चीन, मॉरिशस होंगे।

दुनिया में 5.84 लाख मल्टी मिलियेनियर्स

पूरी दुनिया की कुल प्राइवेट वेल्थ मिलाकर लगभग 215000 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसमें अगले 10 सालों में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है और यह 2027 तक 321000 अरब डालर का आकंड़ा छू लेगी। दुनिया के अमीर लोगों की बात करें तो मल्टी मिलियेनियर्स का आंकड़ा लगभग 584,000 है। इनमें से हर एक का नेट एसेट एक करोड़ डालर या इससे ज्यादा है। वहीं पूरी दुनिया में अरबपतियों की संख्या 2,252 है, जिनमें से हर एक का नेट एसेट 1 अरब डालर या उससे ज्यादा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App