अश्लील वीडियो बनाकर उपप्रधान ने लूटी अस्मत

By: May 16th, 2018 12:16 am

बिझड़ी  —पहले महिला को झांसे में लिया और बाद में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। दो वर्ष से व्यक्ति इस वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि व्यक्ति किसी पंचायत का उपप्रधान है। महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले व्यक्ति ने इससे नजदीकियां बना लीं। भरोसे का फायदा उठाकर व्यक्ति ने इसका अश्लील वीडिया बना लिया। अब दो साल से यह व्यक्ति लगातार इसे तंग कर रहा है। आखिर महिला ने तंग आकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।  जानकारी के अनुसर महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर इससे संबंध बना रहा है।  कोई रास्ता न दिखाई देने पर महिला ने अपनी इस आप बीती को जिला ऊना स्थित अपने  मायका पक्ष को बताई। महिला के मायके वालों ने शिकायत तुरंत ऊना एसपी को दी। महिला का ससुराल हमीरपुर के बडसर में होने के चलते यह मामला बड़सर थाना को भेजा गया है। महिला की शिकायत पर बड़सर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आईपीसी की धारा 376, 506 में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App