आग का तांडव, सड़कों पर यमराज

By: May 21st, 2018 12:05 am

यलो लाइन के अतिक्रमण करने को खत्म करने की मुहिम विवादों में

ऊना –इस सप्ताह ऊना जिला में आग की घटनाओं ने कहर मचाया। आग की घटनाओं के अलावा सड़क हादसों में भी कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली सुर्खियों में रही। ऊना पुलिस द्वारा वाहन चालकों के लिए यलो लाइन के अतिक्रमण करने को खत्म करने के लिए चलाई गई मुहिम पर विवादों का साया रहा। एक ओर जहां पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। वहीं, दूसरी ओर पुलिस कर्मियों की मनमानी भी सामने आई। यलो लाइन के अंदर भी वाहन खड़ा करने पर पुलिस कर्मी ने हटाने का प्रयास किया। साथ ही एंबुलेंस का बिना हेल्मेट का चालान काट दिया। बाकायदा पुलिस ने नंबरी चालान की सूची जारी पांच दिन में चालान भुगतने की भी हिदायत जारी की थी। इसके अलावा जिला में इस सप्ताह आग की घटनाओं ने खूब तांडव मचाया। ऊना के नगनोली, कोटलाखुर्द, नजदीक रक्कड़ कालोनी, खड्ड, लालसिंगी, बेहड़जसवां, अंब के नकड़ोह के अलावा अन्य स्थानों पर आग की घटना हुई। इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुनी समस्याएं

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। वहीं, सांसद अनुराग ठाकुर ने भी ऊना का दौरान किया। वीरेंद्र कंवर और सांसद अनुराग ठाकुर ने जहां कांग्रेस नेताओं पर तीखे प्रहार किए। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर पर विकास कार्यों में पिछड़ने के आरोप लगाए।

ऊना में हेल्पलाइन नंबर

पुलिस-100, अग्निशमन केंद्र-101, पुलिस कंट्रोल रूम-01975-226048, ऊना सदर थाना 01975-226028, सिटी चौकी ऊना 01975

226175, एंबुलेंस-108, 102

जिला मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर

01975-225046, 01975-225049, 01975-225052

वोल्वो बसों की समयसारिणी

ऊना डिपो की दो बसें रोजाना दिल्ली के लिए जाते हैं। इसमें चिंतपूर्णी से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस रात्रि साढ़े नौ बजे तथा रिवाल्सर-दिल्ली को जाने वाली वोल्वो बस रात्रि साढ़े दस बजे ऊना बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चलती हैं।

गार्मी… ऊना के बाजार सुनसान

गर्मी के मौसम ने लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजार सुनसान दिखाई दिए। दिन के समय लोगों की आवाजाही कम हो चुकी है। लोग बाहर निकलने के बजाए घर में ही रहने का तवज्जो दे रहे हैं। वहीं, गर्मी के मौसम के चलते पेयजल शीतल पदार्थों वाली दुकानों में लोग देखे जा रहे हैं।

बंगाणा में पानी की किल्लत

बंगाणा क्षेत्र में पेयजल किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई लोग को पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके चलते आईपीएच विभाग ने मंदली में पानी केदुरुपयोग पर चार टुल्लू पंप जब्त किए।

सप्ताह की सुर्खियां

 ऊना के देहलां में सड़क हादसा, एक की मौत

 दौलतपुरचौक में व्यक्ति ने फंदा लगाया

 अंब, ईसपुर में आग की घटना

 पीएसीएल कंपनी में ब्लास्ट, एक की मौत

 मैहतपुर में एटीएम बदलकर लूट करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

 एसबीआई बैंक ने धोखाधड़ी का मामला

दर्ज करवाया

 अंब में नबालिगा की फंदा लगने से मौत

 निजी कंपनी के 80 कर्मचारी हड़ताल पर उतरे

गगरेट में चरस के साथ एक गिरफ्तार

 श्रद्धालुओं ने पंडोगा में विद्युत कर्मियों को दिखाई तलवार

देहदान करने का निर्णय

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकड़ोह में बतौर टीजीटी सेवाएं दे रहे अजय बंसल देहदान करेंगे। अजय बंसल, कुनरेन से हैं। इन्होंने देहदान करने का निर्णय क्षेत्र के दंपत्ति सुरेश भारद्वाज और उनक धर्मपत्नी मोना भारद्वाज से प्रेरित होकर लिया है। हालांकि अंजय बंसल स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। वहीं, उन्होंने समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए देहदान का निर्णय लिया। अजय बंसल का कहना है कि लोगों को इस तरह के पुण्य में कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मृत्युपरांत देहदान किया जाता है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App