आज से फिर तपेंगे मैदान

By: May 17th, 2018 12:03 am

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान, दो दिन खिलेगी चटक धूप

शिमला — हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से साफ चल रहे मौसम से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों ने दोपहर बाद घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। प्रदेश में हो रहे मौसम के परिवर्तन से अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही राजधानी में भी बीते दो दिनों से तप रही धूप से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, तो वही अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, तो वही मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 19 मई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 18 मई तक बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उल्लेखनीय है कि मैदानी इलाकों में मौसम विभाग का मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान किसानों के लिए राहत भरा है। इस दौरान किसान अपनी फसलों को साफ मौसम में काट पाएंगे साथ ही बिजाई का कार्य भी कर पाएंगे।   बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 15.3, सुंदरनगर का 17.5, भुंतर 14.0, कल्पा 7.2, धर्मशाला 17.4, ऊना 23.5, नाहन 19.3, केलांग 4.0, पालमपुर 16.7, सोलन 17.0, मनाली 6.2, कांगड़ा 19.1, मंडी 17.6, बिलासपुर 19.9, चम्बा 15.6, डलहौजी 14.5 और कुफरी में 10.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वही शिमला का अधिकतम तापमान 26.4, सुंदरनगर 36.1, भुंतर 33.5, कल्पा 21.4, धर्मशाला 30.2, सुंदरनगर 36.1, भुंतर 33.5, कल्पा 21.4, धर्मशाला 30.2, ऊना 40.0, नाहन 34.0, केलांग 17.9, सोलन 30.0, कांगड़ा 35.4, बिलासपुर में 21.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App