आनी में बताए सेब उगाने के तरीके

By: May 25th, 2018 12:05 am

आनी – आनी हिमाचल प्रदेश के लिए 1125 करोड़ की स्वीकृत बागबानी परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के बागबानों एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों के लिए जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा के विभिन्न स्थानों पर बागबानी विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। उद्यान विभाग आनी के अधिकारी विषय विशेषज्ञ डा. डीके ठाकुर ने बताया कि न्यूजीलैंड के बागबानी विशेषज्ञ जैक हयूस ने आनी क्षेत्र का दौरा किया गया, जिसमें पहले सत्र में क्षेत्र के 70 बागबानों एंव बागबानी विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सेब के पौधो की कटिंग  के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड के बागबानी विशेषज्ञ जेक हयूस आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के गांव लढागी, जाऔं, नाली, लफाली, तराला में बागबानों के बागीचों का निरीक्षण किया गया,  जिसमें सेब की फसल, सेब के पौधे उपजाऊ भूमि पर न्यूजीलैंड की टीम ने मौके पर जाकर बागबानों को जानकारी दी और सेब की फसल एवं पौधों की सही देखरेख के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बुच्छैर के बागबान पदम, रोशन, राकेश ने बताया कि उन्होंने रायल सेब के पौधे लगाए हुए हैं, जिसमें सेब की फसल कम है इसकी पैदावार बढ़ाने के लिए गांव में मौके पर ही बागबानी विशेषज्ञ ने सभी बागबानों को टिप्स दिए। इस दौरे में बागबानी विशेषज्ञ की टीम प्रभारी समीर राणा ने कहा कि आनी क्षेत्र की उपजाऊ भूमि सेब की फसल के लिए सही एवं अनुकूल है। बुच्छैर पंचायत के हर गांव में सेब की फसल अच्छी है पौधो में बीमारी भी कम पाई गई है। विदेश से आए बागबानी विशेषज्ञ की टीम ने आनी क्षेत्र की 32 ग्राम ंपंचायतों के बागबानों को सेब के पौधों सहित सभी उपाय बताए गए। इस दौरे में डा. डीके ठाकुर,समीर राणा, कुशाल वर्मा, सुदेश, विपिन, हंसराज, डीएस जोशी, नरोतम ठाकुर, जयराम सिंघा,पवित्र ठाकुर सहित बुच्छैर पंचायत, जाबन,दलाश,आदि क्षेत्र के बागबान शािमल हुए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App