आयुर्वेदिक औषधियां

By: May 12th, 2018 12:05 am

बदलती हुई जीवन शैली, शारीरिक श्रम न करना और संतुलित आहार न लेने के कारण सही वजन बरकरार रखना मुश्किल होता है। परिणामस्वरूप मोटापा बढ़ जाता है। इस मोटापे को नियंत्रित करने के लिए पुराने जमाने से चली आ रही आयुर्वेदिक औषधियां कारगर हैं। आयुर्वेद में युगों से चले आ रहे कई रहस्य समाए हुए हैं, जिनमें पाचन को स्वस्थ रखने, जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और संपूर्ण जीवन जीने की बातें बताई हुई हैं।

आयुर्वेद के अनुसार आपके दोषों में असंतुलन होने से वजन बढ़ता है और कई अन्य चीजें भी प्रभावित होती हैं। ये तीन दोष हैं वात, पित्त और कफ। आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य का शरीर इनमें से किसी एक दोष से बना है। इसलिए आपके दोष के अनुसार आपको डाइट लेनी चाहिए। वजन कम करने के लिए बेहतरीन हैं ये आयुर्वेदिक औषधियां।

त्रिफला- त्रिफला वजन कम करने की एक विशेष औषधि है जिसे हरीतकी, बिभिताकी और अमलाताकी को मिलाकर बनाया जाता है। धीरे-धीरे वजन कम करने में भी यह उपयोगी है। त्रिफला का रोजाना सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया सुधरती है और शरीर को खाने से ज्यादा पोषण मिलता है इसलिए आपको बार-बार भूख महसूस नहीं होती है।

गुग्गल- गुग्गल आंत से कोलेस्ट्रॉल और फैट कम करने में मदद करता है। यह मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है। गुग्गल के सेवन से लिवर भी सही काम करता है और फैट भी सही रहता है।

एलोवेरा- यह जहरीले तत्त्वों को निकालता है, मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

करी पत्ता- वजन कम करने के साथ ही करी पत्ता आपके शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है और इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण भी होते हैं। ये छोटी आंत और पेट के कार्यों को भी सुचारू करते हैं।

 मेथी- इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बिलकुल कम होता है इस प्रकार यह वजन कम करने की एक शानदार औषधि है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App