कर्नाटक में भाजपा… कुल्लू में विरोध प्रदर्शन

By: May 19th, 2018 12:05 am

कुल्लू  – मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस कमेटी ने भाजपा द्वारा कर्नाटक में बनाई गई सरकार की खिलाफत की है। युवा कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने आरोप लिया है कि जिस तरह से कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाई है, उसका युवा कांग्रेस उसका विरोध करती है। भाजपा ने कर्नाटक में आनन-फानन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है, जिसके विरुद्ध कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में पहुंची है। प्रदेश में भाजपा सरकार के बीते दिसंबर महीने में सत्तासीन होने के बाद से कानून-व्यवस्था का जहां बुरा हाल है वहीं महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है तथा आपराधिक प्रवृति वाले बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची। प्रदेश में हत्याएं, दुष्कर्म, छेड़छाड़, शैक्षणिक संस्थानों में यौन उत्पीड़न व महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य संगीन अपराध बढ़ने से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य में अराजकता का माहौल है। अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश कसौली गोलीकांड में असिस्टेंट टाउन प्लानर की हत्या ने तो पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। इसके बाद सोलन जिला के ही बद्दी में पूर्व कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी के चचेरे भाई की निर्मम हत्या आरएसएस के कार्यकर्ता द्वारा की गई। हिमाचल प्रदेश ऊना जिला में दो महिलाओं पर कातिलाना हमला, जिसमें एक की मौत हो चुकी है तथा दूसरी पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में सरकार और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। जिस तरह से भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है, उससे आम जन मानस सहमा हुआ है, जिसका मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस कमेटी इसका कड़ा  विरोध करती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App