कसौली गोलीकांड पर कार्रवाई से शांता खुश

By: May 28th, 2018 12:01 am

पालमपुर – सांसद शांता कुमार ने राज्य सरकार को कसौली में सरकारी अधिकारी की हत्या की घटना पर की गई कार्रवाई के लिए बधाई दी है। शांता ने कहा कि ऐसी घटना हिमाचल के इतिहास में पहली बार घटी है। सरकारी अधिकारियों को हर समय हर परिस्थिति के लिए चौकस रहने की आवश्यकता होती है। छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ा नुकसान कर देती है। हिमाचल सरकार ने जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई कर पूरे प्रशासन को एक अच्छा संदेश दिया है। पिछली सरकारें प्रभावशाली लोगों के दबाव और भ्रष्टाचार के कारण सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे करवाती रही। यह देश का दुर्भाग्य है कि सरकारी संपत्ति को लूट का माल समझ कर लोग हड़पते हैं। सब प्रकार के नियम और कानून की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण होते हैं।  यदि न्यायपालिका सख्त कार्रवाई न करे तो देश के बेइमान लोग सरकारी संपत्ति को हड़प लेंगे। सांसद ने कहा कि कानून का राज्य सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App