किन्नौर में 55 लाख की संपत्ति स्वाह

By: May 17th, 2018 12:25 am

तंगलिंग में एकाएक सुलगी चिंगारी ने बरपाया कहर, दो दुकानों सहित होटल राख

रिकांगपिओ  — बुधवार प्रातः किन्नौर जिला के तंगलिंग में आग लगने से करीब 55 लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया । जानकारी के अनुसार तंगलिंग निवासी उदय सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी के मकान में आग लगने से दो दुकान सहित एक होटल पूरी तरह जल गया। मकान में एक दुकान सहित एक होटल को उदय सिंह स्वयं चलाता था, जबकि अन्य एक अन्य दुकान सुदेश कुमार गांव तांगलिंग चलाता था। इस अग्निकांड में दोनों दुकानों सहित होटल का पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, सेना के जवानों सहित फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पंहुच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से लाखों को नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आंकड़ा 55 लाख रुपए से भी अधिक का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कल्पा डा. मेजर अविंद्र शर्मा ने खुद घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों को जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवारों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई। एसडीएम ने राजस्व विभाग के कानूनगो व पटवारी को नुकासान  का जायजा लेने के आदेश दिए गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App