गर्मी… घरों में दुबके लोग

By: May 25th, 2018 12:07 am

ऊना – जिला में बढ़ती गर्मी का तांडव लगातार जारी है। तेज धूप ने जिलावासियों को कमरों में बंद करके रख दिया। हालांकि गुरुवार को तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन चिलचिलाती धूप का प्रकोप लगातार जारी है। आसमान से बरस रही आग ने 11 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे फलों जैसे तरबूज, खरबूजा इत्यादि की खरीदारी करते दिखे तो वहीं चिलचिलाती धूप से निजात पाने के लिए जिला में नींबू पानी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स सहित अन्य शीतल पेयजल की खासी डिमांड रही। सूर्य की तेज किरणों व गर्म हवाओं ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया। दोपहर के समय होने वाले जरूरी कार्यों को भी अब शाम के समय या फिर सुबह जल्दी में निपटाने की ही कोशिश की जा रही है। गुरुवार को जिला का तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। जब कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड हुआ। अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। जिला मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिला के तापमान में मामूली सी गिरावट आई है।

क्या कहते हैं नेत्र विशेषज्ञ

शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विशाल का कहना है कि धूप में आंखों का विशेष ख्याल रखें। आंखों को सीधे सूर्य की तेज किरणों के संपर्क में न आने दें। धूप में जाते समय हमेशा काला चश्मा पहनकर जाएं। अगर आंखें लाल हो रही हों तो ठंडे पानी के छीटें मारें। अगर फिर भी ठीक नहीं होती तो आई स्पेशलिस्ट के पास जाकर जांच करवाएं।

ऐसा कहते हैं चर्म रोग विशेषज्ञ

चर्म रोग विशेषज्ञ डा. हरसिमर सिंह का कहना है कि धूप में निकलने से पहले सन्सक्रीम का प्रयोग करें। हल्के व सफेद रंग के कपड़े पहनें। चेहरे को छिपाने के लिए हैट लगा सकते हैं। बाइक चलाते समय स्किन को ढकने के लिए आर्म्स गल्बज पहनें। गर्मियों के सीजन में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल न करें।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App