चीनी क्षेत्र में अमरीका

By: May 28th, 2018 12:05 am

विवादित एरिया में घुसे दो युद्धपोत, तनाव बढ़ने की आशंका

वाशिंगटन – अमरीका के दो युद्धक जहाजों को दक्षिण चीन सागर के विवादित समुद्री क्षेत्र में देखा गया है। इस समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना दावा जताता रहा है और ताइवान के साथ उसका विवाद रहा है। चीन ने रविवार को इस क्षेत्र में दो अमरीकी युद्धक जहाजों को देखे जाने का दावा किया। अमरीका का यह कदम चीन को भड़काने का काम कर सकता है, जिससे वह उत्तर कोरिया मसले पर सहयोग की मांग कर रहा है। अमरीका का यह आपरेशन पेइचिंग के उन प्रयासों का जवाब माना जा रहा है, जिसके तहत वह इस रणनीतिक जल क्षेत्र में जहाजों के संचालन को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। अमरीका ने इस आपरेशन की कई महीने पहले ही योजना बनाई थी और ऐसे आपरेशन रूटीन बन गए हैं, लेकिन अमरीकी नौसेना की ओर से किए जाने वाले अभ्यास से चीन को बाहर किए जाने के चलते दोनों देशों के बीच संबंधों में असहजता है और ऐसे वक्त में दक्षिण चीन सागर में अमरीकी जहाजों की तैनाती चिंताजनक बात है। नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि मिसाइल नाशक और गाइडेड मिसाइल क्रूजर पार्सल आइलैंड से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थे। इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा जताता रहा है और उसका इसे लेकर अपने पड़ोसी देशों से विवाद भी है। अमरीकी नौसेना के जहाजों ने पार्सल्स के ट्री, लिंकन, ट्रिटन और वुडी आइलैंड्स में कुशल आपरेशन चलाया। दोनों देशों के बीच व्यापारिक असंतुलन को लेकर तनाव की स्थिति है। उसके बाद ट्रंप की ओर से उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन के साथ वार्ता को रद्द किए जाने के बाद से अमरीका और चीन के संबंधों में खटास और बढ़ी है। ऐसे में इस बीच अमरीकी जहाजों की दक्षिण चीन सागर में मौजूदगी तनाव के स्तर को और बढ़ाने वाली है। इस आपरेशन के आलोचकों का कहना है कि इसका चीन के व्यवहार और बहुत असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि इसका महत्त्व प्रतीकात्मक ही है। अमरीकी सेना की दुनिया की कई जगहों पर मौजूदगी है और उसके ऑपरेशंस चलते रहते हैं।

ड्रैगन ने भी उतारे हैं लड़ाकू विमान

इस महीने के शुरुआत में चीन की वायुसेना ने विवादित द्वीपों पर अपने युद्धक विमान उतारे थे। चीन ने इसे ट्रेनिंग एक्सरसाइज बताया था, लेकिन इस कदम से वियतनाम और फिलीपींस की चिंताएं बढ़ गई थीं। इसी महीने 12 मई को सामने आई सेटेलाइट इमेज में विवादित वुडी आईलैंड पर चीन की जमीन से हवा में मार करने वाली और एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें नजर आई थीं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App