चेहरा धोते समय ये गलतियां न करें

By: May 6th, 2018 12:05 am

चेहरा हमारे शरीर का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी इनसान की खूबसूरती चेहरे में ही होती है। इस चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। पार्लर में हजारों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन उन्हें चेहरा धोते समय सावधानी रखने की जरूरत है। इससे चेहरे की त्वचा स्वस्थ और साफ  रहती है। इसलिए चेहरा धोने का सही तरीका बताया जा रहा है। सबसे पहले हाथ साफ.-सुथरे होना जरूरी है। इसलिए चेहरा धोने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं। आजकल हर किसी के पर्स में फेसवॉश हमेशा रहता है। कहीं पर भी जाएं तो फेसवॉश से मुंह धोते हैं, लेकिन बार-बार फेसवॉश से चेहरा धोने से त्वचा को नुकसान होता है। हमेशा अच्छी कंपनी का फेसवॉश ही इस्तेमाल करना चाहिए।  अपनी स्किन टाइप को सूट करने वाला फेसवॉश ही इस्तेमाल करें। साथ ही डैड स्किन रिमूव करने के लिए स्क्रब फेसवॉश यूज कर सकते हैं। मेकअप रिमूव करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल न करें। इसे रिमूवर से ही हटाएं। साबुन यूज न करें। चेहरा धोने के बाद गीले फेस पर ही म्वाइस्चराइजर लगाएं। चेहरा धोने के बाद तौलिए से चेहरे को रगड़कर न पोंछे बल्कि चेहरे को थपथपाकर पोंछे। रगड़कर चेहरा पौंछने से त्वचा के ऊपर की मुलायम त्वचा की परत हट जाती है। इसलिए हल्के हाथों से चेहरा पोंछे। चेहरा धोते समय पानी के तापमान का ध्यान रखे। अधिक ठंडा या अधिक गरम पानी से चेहरा न धोएं। कमरे के तापमान पर रखे पानी से चेहरा धोएं। सुबह और शाम चेहरा फेशवॉश से धोएं। फेस वाइपिंग से चेहरा पोंछना नुकसानदायक है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी परनिःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App