जंगलों में आग-आग…गर्मी-गर्मी चिला उठे लोग

By: May 25th, 2018 12:07 am

कांगू-दंगड़ी बीट में आग से घिरे कांगू रेस्ट हाउस-सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नए पौधे जले

कांगू  – भयंकर अग्निकांड में कांगू व दंगड़ी बीट का जंगल जलकर स्वाह हो गया। यही नहीं, जंगल क्षेत्र में की गई प्लांटेशन भी राख के तबदील हो गई। कांगू रेस्ट हाउस व सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी आग की चपेट में आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया है। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लाखों रुपए की वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। इसके साथ ही जंगली जानवरों के आशियाने भी जल गए। बताया जा रहा है कि कुछेक जंगली जानवर भी आग की चपेट में आ गए। कांगू व दंगड़ी वन बीट में गुरुवार सुबह अचानक भयानक आग लग गई। चीड़ के पेड़ों के बीच लगी आग ने देखते ही देखते पूरे वन क्षेत्र में अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, कई रिहायशी मकानों पर भी खतरा मंडरा गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकम विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों व लोगों की मेहनत से कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया है। इसमें लोगों ने भी उनका भरपूर साथ दिया। आग के इस तांडव ने हमीरपुर का तामपान भी बढ़ा दिया है। रोजाना हमीरपुर के जंगल आग की चपेट में आकर स्वाह हो रहे हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दिन के समय सड़कों पर चलना मुमकिन नहीं। गर्म लू ने चेहरों की रौनक छीन ली है। गुरुवार को इस इस भीषण वन अग्निकांड से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं।  अग्निशमन विभाग के केंद्र अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कांगू व दंगड़ी वीट के जंगल में आग लग गई थी। इसमें वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। कांगू वन वीट के फोरेस्ट गार्ड विजय कुमार व दंगड़ी के वीट गार्ड सहनाज का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगाई है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App