टल सकती है ट्रंप-किम की ऐतिहासिक मुलाकात

By: May 24th, 2018 12:03 am

वाशिंगटन — राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास दिखाया कि उत्तर कोरिया के तानाशाह परमाणु निरस्त्रीकरण से जुड़े समझौते को लेकर गंभीर हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित ऐतिहासिक बैठक के टलने की प्रबल संभावना है। ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन का स्वागत करने के बाद व्हाइट हाउस के बाहर कहा कि हम साथ बढ़ रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। अगर यह नहीं होगा, तो शायद बाद में होगा। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि हो सकता है यह 12 जून को काम न कर सके। उत्तर कोरिया ने बीते हफ्ते दक्षिण कोरिया से होने वाली बातचीत को रद्द कर दिया था। दरअसल, ऐसा उसने दक्षिण कोरिया और अमरीका के संयुक्त सैन्य अभ्यास से नाराज होकर किया था। उत्तर कोरिया ने कहा था कि अमरीका परमाणु हथियारों को लेकर अगर एकतरफा दबाव बनाता है तो वह बातचीत रद्द भी कर सकता है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App