टाइम पर मिलेगी बिजली…

By: May 25th, 2018 12:02 am

यमुनानगर में निगम ने ग्रुप में बांटे क्षेत्र, समय निर्धारित

यमुनानगर— उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय सारणी के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण नलकूपों को ग्रुप ए में सुबह पांच बजे से सुबह छह बजे तक व दोपहर दो बजे से सांय छह बजे तक इसी प्रकार ग्रुप बी में सुबह छह बजे से 11 बजे तक व सांय छह बजे से सात बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नलकूपों व डेरा धानियों में ग्रुप ए में सुबह पांच बजे से छह बजे तक व दोपहर दो बजे से सांय छह बजे तक तीन फेस तथा दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा सांय 7 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक सिंगल फेस तथा ग्रुप बी में सुबह छह बजे से सुबह 11 बजे तक तथा सांय छह बजे से सांय सात बजे तक तीन फेस व दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा सांय 8 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक सिंगल फेस  बिजली की आपूर्ति की जाएगी। श्री योग राज ने बताया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सांय सात बजे से सुबह पांच बजे तक तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा ग्रुप बी में सांय सात बजे से सुबह पांच बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार म्हारा गांव जगमग गांव उपभोक्ताओं के लिए गु्रप ए में सांय छह बजे से सुबह पांच बजे तक व दोपहर 12 बजे से सांय चार बजे तक 15 घंटे तथा गु्रप बी में सांय छह बजे से सुबह पांच बजे तक व सुबह नौ बजे से सांय 4 बजे तक 18 घंटे तथा ग्रुप सी में रात्रि 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा सांय छह बजे से रात्रि 12 बजे तक 21 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फीडरों के अलावा सभी अरबन, इन्डस्ट्रीज, इंडीपेंडेंट फीडरों की मांग व आपूर्ति के अनुसार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App