तंबाकू मुक्त बनेगा विश्वविद्यालय परिसर

By: May 24th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परिसर को तंबाकू मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशों पर काम किया जाएगा। इस विषय को लेकर विश्वविद्यालय में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता विवि के कुलपति आचार्य राजिंद्र सिंह चौहान ने की। कार्यशाला का उद्देश्य ही विश्वविद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाना था। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 तक विश्वविद्यालय को तंबाकू मुक्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विश्वविद्यालय प्राथमिकता में रहेगा। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलसचिव केके शर्मा ने कहा कि इस अभियान को विश्वविद्यालय में अक्षरशः लागू किया जाएगा। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नामित समन्वयक डा. गोपाल चौहान एवं निदेशक, मनोज तोमर, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य अरविंद कालिया, सुरक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों के अतिरिक्त सामाजिक कार्य विभाग के छात्रों-छात्राओं ने भी भाग लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App