तोंद कम करने के टिप्स

By: May 19th, 2018 12:05 am

कपड़ों से झांकती तोंद भला किसे अच्छी लगती है। हर महिला इससे छुटकारा पाना चाहती है। हर महिला फिट और स्लिम रहना चाहती है। वह ऐसा फिगर चाहती है, जिसे किसी भी तरह के कपड़ों से कोई भी समस्या न हो। पर कई बार हमारे खान-पान और व्यस्त दिनचर्या के चलते हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पेट बाहर की तरफ  झांकने लगता है। ज्यादा निकले हुए पेट से कई बीमारियां होने का खतरा भी रहता है। पर घबराइए नहीं, 10 दिन में अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके आप अपने निकले हुए पेट को कम कर सकते हैं। फिट रहने और तोंद कम करने के लिए सबसे पहले आपको सारे जंक फूड छोड़ने होंगे। इसके बदले फल, सब्जियां और दाल आदि पौष्टिक खाना खाने पर ज्यादा जोर देना होगा। ज्यादा से ज्यादा उबली हुई सब्जियां खाएं। लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स खाना फायदेमंद रहेगा। खीरा खाएं यह भी फायदा देगा और खीरे को अपने सलाद में जरूर शामिल करें। फलों में केला और सेब खाने से बचें। कार्बोहाइडे्रट वाले पदार्थ खाने से परहेज करें। रोजाना 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। करीब 250 एमएस पानी में 2 चम्मच ऑर्गेनिक सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद मिलाकर पूरे दिन में कम से कम 2 से 3 बार पिएं।

बेहतर होगा कि नाश्ते में आप 50 ग्राम दलिया खाएं। आप पेट कम करने के लिए उकड़ू बैठ कर सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज शुरू करें। लेट कर अपने हाथ पीछे की तरफ करके अपने सिर के नीचें रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर फर्श पर रखें। एक्सरसाइज में आप अपनी कमर के बल लेटकर घुटनों और पंजों को मोड़ें और बाहें फैलाएं पर अपनी अंगुलियों को ऊपर की तरफ  सीधे रखें।

10 दिन तक लगातार हरी फलियां जरूर खाएं, फलों को खाती रहें और एक्सरसाइज करती रहें साथ ही पानी पीना जारी रखें। नाश्ते में पालक खा सकती हैं और भुना हुआ टमाटर भी खा सकती हैं। एरोबिक्स एक्सरसाइज कम से कम 30 मिनट जरूर करें। नियमित एक्सरसाइज के अलावा आप  रोजाना 40 मिनट दौड़ें। अगर आप रोजाना एकसरसाइज करती हैं और साथ ही बताई डाइट को भी फालो करें तो आपको 10 दिन के भीतर ही असर दिखाई देने लगेगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App