दनई-घड़ेला संपर्क मार्ग का काम जोरों पर

By: May 21st, 2018 12:05 am

धीरा  —पिछले कई वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहाने वाली दनई-घड़ेला संपर्क मार्ग को प्रदेश सरकार की नजर-ए-इनायत हो गई है। सुलाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगर क्षेत्र के दूरदराज गांव में बसी जनता की जीवन रेखा की दशा सुधारने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी है।  इस सड़क की दशा सुधारने से सुलाह विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की जनता लाभान्वित होगी। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क पर कोलतार बिछाने एवं डगे आदि लगाकर इस सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने चुनावों से पूर्व इन गांवों की जनता से किए अपने वादे को अमलीजामा पहनाते हुए परिवहन निगम की एक बस भी जनता की सुविधा हेतु शुरू करवा दी है। क्षेत्रवासियों विजय राणा, रणजीत सिंह, शम्मी कपूर, प्यार चंद, धर्मवीर, प्रकाश चंद, अजय राणा, सिमरो देवी, रक्षा देवी, सरोज कुमारी व अनिता देवी आदि ने चंगर क्षेत्र के दूरदराज गांव में स्थित जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App