दुनिया जीतो : स्वाद के सिकंदर

By: May 30th, 2018 12:08 am

संजीव कपूर

वह भारतीय पाक शैली का विशेष दस्तावेज तैयार करते हैं और प्रामाणिक प्रतिलिपि निकालते हैं, जिससे भारत और दुनिया के दूसरे देशों के लोग भारतीय पाक शैली को सही तरीके से जान सकें। संजीव कपूर ने कुकरी से संबद्ध कई पुस्तकें भी लिखी हैं…

संजीव कपूर आजकी भारतीय पाक शैली के  सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। वह अद्वितीय योफ हैं। टीवी शो के होस्ट भी हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली कुकरी बुक के लेखक भी हैं। इसके अलावा वह रेस्तरां कंसल्टेंट भी हैं। टीवी शो ‘खाना खजाना’ से उनको पहचान मिली। यह शो एशिया का अपनी तरह का सबसे लंबी अवधि वाला शो है। यह शो विश्व के 120 देशों में प्रसारित हुआ। संजीव कपूर का जन्म 10 अप्रैल, 1964 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। उनका बचपन ज्यादातर दिल्ली में ही बीता। कपूर का विवाह एलोना कपूर से हुआ है, जो अपने संयुक्त उद्यम, टरमेरिक विजन प्राइवेट लिमिटेड (टीवीपीएल) का भी हिस्सा हैं । संजीव कुमार ने हास्पिटेलिटी इंडस्ट्री में 1984 में शुरुआत की। उन्होंने आईएचएम पूसा(दिल्ली) से डिपलोमा इन होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। आईएचएम पूसा (दिल्ली) की स्थापना सन् 1962 में हुई। इसका शुभारंभ भारत सरकार द्वारा पूसा में सर वेलफील्ड के मार्गदर्शन में हुआ।

करियर   

संजीव कपूर ने भारत में अपना करियर किचन मैनेजमेंट स्कीम के तहत किया। कई होटलों में काम करने के बाद वह मुंबई के संतूर होटल में एग्जीक्यूटिव शेफ बने। वह भारतीय पाक शैली का विशेष दस्तावेज तैयार करते हैं और प्रामाणिक प्रतिलिपि निकालते हैं, जिससे भारत और दुनिया के दूसरे देशों के लोग भारतीय पाक शैली को सही तरीके से जान सकें। संजीव कपूर ने कुकरी से संबद्ध कई पुस्तकें भी लिखी हैं। सिंगापुर एयरलाइंस ने उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय पाक पैनल के सदस्यों में से एक के रूप में भर्ती किया। वह भारत में एक सूरजमुखी तेल ब्रांड स्वीकर एडवांस्ड के लिए ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से संजीव कपूर को बेस्ट शेफ ऑफ दि ईयर 2008 में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।  वर्ष 2017 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App