दून कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

By: May 28th, 2018 12:05 am

 बद्दी  —दून में भाजपा को अब कड़े विपक्षी तेवर दिखाने के लिए कांग्रेस ने दून में कुनबे का विस्तार किया है। चार जोनों में निचले तथा पहाड़ी क्षेत्र से नियुक्तियां की गई हैं। यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के बाद जल्द ही कांग्रेस मुख्य संगठन का भी विस्तार करेगी। यूथ कांग्रेस ने पहली बार दून में इतने बड़े स्तर पर युवाओं को संगठनात्मक पद सौंपे हैं। दून में भाजपा को कड़े विपक्षी तेवर दिखाने के लिए पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के मास्टर प्लान के तहत नियुक्तियां की गई हैं। यूथ कांग्रेस दून में भाजपा को, जहां हर मोर्चों पर घेरेगी वहीं सोशल मीडिया पर भी यूथ कांग्रेस आक्रमण करती दिखेगी। नियुक्तियों के साथ ही सभी पदाधिकारियों को डटकर काम करने के आदेश भी जारी हुए हैं। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष ठाकुर व शिमला लोकसभा संसदीय सीट के यूथ कांग्रेस सचिव प्रदीप धीमान ने बताया कि रमेश ठाकुर यूथ कांग्रेस दून का उपाध्यक्ष, राजेश चौधरी, कुलदीप सिंह, निर्मल कुमार, बलविंद्र सिंह, इकबाल मलिक, दीदार चौधरी, पुष्पेंद्र व बिट्टू संधू को महासचिव, नरेश ठाकुर, शेरू खान, नीरज चौधरी, अमन ठाकुर, करनैल, परीक्षित गुप्ता, नरेंद्र राजपूत, मोसमदीन को सचिव की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सुभाष ठाकुर ने कहा कि संगठन में नियुक्तियों के बाद सभी ओहदेदारों को काम व अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जो संगठनात्मक पदों पर रहकर काम नहीं करेगा उसे बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा, जबकि पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में दून में कांग्रेस एक नए तेवर में दिखेगी, जिसके लिए कदमताल शुरू हो गई है। वहीं कुठाड़ जोन में दलीप ठाकुर को अध्यक्ष सुदर्शन व महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। संजय शर्मा, रमेश शर्मा, धीरज तंवर, सूरज, खेमराज, दिनेश, मदन लाल शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं घनश्याम, अभिषेक चावला, फूल चंद, नरेंद्र, संदीप, विशाल, प्रदीप, खुशी राम, दिनेश, अमर चंद, नंद लाल, दीपक व रिंकी को कुठाड़ यूथ कांग्रेस के सचिव पद की कमान सौंपी गई है। अब सोहन सिंह साई जोन के तहत यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे, वहीं नारायण दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार व रमेश चंद को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं रोशन लाल, इश्वर दास, राजेंद्र कुमार, ललित कुमार, अमर सिंह व भाग सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। राम चंद, धर्मपाल, देवी दत्त, गुरदेव सिंह, हरजीत सिंह, शिव कुमार, नरेंद्र कुमार, नसीब चंद, हुक्म चंद, गुरनाम सिंह को साई यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

रमन कुमार को शहरी यूथ कांग्रेस की कमान

शहरी यूथ कांग्रेस बद्दी की कमान युवा व तेजतर्रार यूथ नेता रमन कौशल को दी गई है, वहीं जीवन ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनील ठाकुर, संजीव कुंडलस, हरपाल सिंह, सचिन ठाकुर, पंकज कौशल, सोनू विलांबाली को महासचिव नियुक्त किया गया है। हनी कौशल, अशोक कुमार, शबीर खान, राजेंद्र ठाकुर, अजय कौशल को सचिव की कमान सौंपी गई है।

बरोटीवाला यूथ कांग्रेस के प्रधान होंगे राजेश

बरोटीवाला जोन के तहत राजेश को अध्यक्ष, चंद्र दीप व निर्मल चौधरी को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। शक्ति कालिया, हैप्पी चौधरी, नींदर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, कमल चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया है। राजेश चौधरी, जगदीश चौधरी, विरेंद्र ठाकुर, नितेश केशव, मुकेश चौधरी व भुपेश चौधरी को बरोटीवाला यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App