देशी गर्ल की फैन हैं दिशा पटानी

By: May 20th, 2018 12:07 am

बालीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं। बालीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म ‘भारत’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी की मुख्य भूमिका होगी। दिशा पटानी ने खुद को प्रियंका चोपड़ा की फैन कहा है। फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका के साथ काम करने को लेकर अपनी तैयारी पर दिशा पटानी का कहना है कि वह प्रियंका की बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने शुक्रवार को फिल्म के सेट पर दिशा का स्वागत किया। प्रियंका ने दिशा का स्वागत करते हुए लिखा, दिशा पटानी का ‘भारत’ में स्वागत है। यह प्यारा है। दिशा ने प्रतिक्रिया दी, बहुत-बहुत शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि ‘भारत’ वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री के रीयल लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 में  ईद पर रिलीज होगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App