नगरोटा बगवां -दो साल पहले दफनाई महिला का शव खेतो से निकला

By: May 24th, 2018 1:31 pm

नगरोटा बगवां -ठानपुरी गांव से दो वर्ष पूर्व गुम हुई महिला के मामले को सुलझा लिया गया है, वास्तव में महिला का मर्डर कर उसे दफना दिया गया था। यह कबूलनामा स्वयं उसके पति ने किया है। उसके कबूलनामे के बाद आज पुलिस टीम उस जगह की खुदाई कर रही है, जहां पर उसे मारने के बाद दफनाया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के पति और उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी पति से नगरोटा बगवां की  ग्राम पंचायत मुहालकड चाहड़ी के टीका निहांडा में उस खेत की शिनाख्त करवाई यहां पर पत्नी को मारकर दफनाया था। करीब दो वर्ष पूर्व 44 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। उसका पता ना चलने पर मायके पक्ष ने सीआईडी के पास रपट दर्ज करवाई। उसके बाद गहनता से जब मामले की पड़ताल की गई तो सीआईडी को उसके पति पर शक हुआ। उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बाद बुधवार को उसे हिरासत में लेकर दफनाए जाने वाली जगह की शिनाख्त करवाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App