निपाह से रहें सतर्क

By: May 24th, 2018 12:05 am

राजेश कुमार चौहान

आज दुनिया कई तरह की जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रही है। कुछ बीमारियों के फैलने का कारण पशु-पक्षी भी बताए जाते है। भारत भी इन बीमारियों की चपेट में आ गया है। जानलेवा वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है। भारत में कभी चूहों से, कभी मुर्गों से और कभी अन्य जानवरों से जानलेवा वायरस फैलते आ रहे हैं और बहुत से लोगों की जान के दुश्मन भी बनते आए हैं। यह वायरस है, लेकिन फिर भी सरकार, प्रशासन और आमजन की जागरूकता और सतर्कता से इन पर काबू पाया जा सकता है। अब भारत के केरल में मलेशिया से निपाह वायरस पहुंच गया है। इस जानलेवा वायरस के फैलने का कारण सुअर और चमगादड़ बताए जा रहे हैं। केरल में अब तक निपाह वायरस ने लगभग 9 लोगों की जान भी ले ली है। आमजन को इस वायरस को लेकर गंभीरता दिखानी होगी, ताकि यह जानलेवा वायरस न फैल सके। सरकार को चाहिए कि आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाए और इससे बचने के तौर-तरीके जन-जन तक पहुंचाए। मीडिया भी इसके लिए विशेष कार्यक्रम चलाए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App