नो बैग डे…स्कूलों में मस्ती भरा दिन

By: May 27th, 2018 12:05 am

बनीखेत  —राजकीय उच्च पाठशाला बैली में शनिवार को बैग फ्री डे का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल में रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ देशभक्ति के गीत, सांस्कृतिक नृत्य तथा लघु नाटिका जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। रंगोली में सुभाष सदन ने पहला, नेहरु सदन  ने दूसरा और गांधी  सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।  वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में टैगोर सदन के कर्ण तथा नितिन प्रथम, सुभाष सदन के कुशल तथा लक्की द्वितीय और नेहरु सदन के धर्मेंद्र तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, नेहरु सदन द्वितीय और सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जैसी राम ने भी बच्चों को संबोधित किया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App