पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

By: May 28th, 2018 12:01 am

शिमला— प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में से पंडित नेहरू सक्रिय थे। देश की आजादी के बाद देश का प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित जी ने देश में गरीबी को मिटाने में मुख्य भूमिका अदा की तथा पंचशील का सिद्धांत देश में शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की, भाखड़ा बांध जैसी बड़ी-बड़ी योजनाएं  पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन थी। इस मौके पर नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, महेंद्र, रितेश कपरेट, संजय, मनीष ठाकुर, प्रदीप सिंह, यशवंत छाजटा सहित अन्य मौजेद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App