पारा चढ़ा, चंबा में तपे पहाड़

By: May 28th, 2018 12:05 am

चंबा —पंजाब, हरियाणा के साथ प्रदेश के ऊना सहित अन्य मैदानों क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी की लू के बाद अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। मई माह में ही पड़ी आग बरसाने वाली गर्मी ने मानव सहित पशु, पक्षियों को भी परेशान कर रखा है। मैदानों की आग से बचने के लिए पक्षीयों के अलावा अन्य जीव भी पहाड़ों में पहुंचने लगे हैं, लेकिन दिन की चिचिलाती धूप में उन्हें भी नदी नालों में डुबकी लगानी पड़ रही है। इसके साथ ही लोगों का तो बुरा हाल है। भट्टी की तरह तपे मैदानी क्षेत्रों से लोग पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन दिन के समय चिचिलाती धूप में पहाड़ों की ठंडक भरी हवा भी उन्हें सुकून नहीं दे पा रही है। हालांकि सुबह शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट आने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। उधर गर्मी से बचने के लिए लोग स्विमिंग पूल में नहाने के साथ कोल्ड, डिं्रक, निंबू रस, आइसक्रीम, कुल्फी जैसी ठंडी खाद्य वस्तुओं का सहारा ले रहे हैं। पिछले करीब चार दिनों से चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में भी अंगारे बरसाने वाली गर्मी पड़ रही है। गरुवार को दिन के समय खिली प्रचंड धूप में चंबा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया है। वहीं चंबा के निचले क्षेत्र चुवाड़ी एवं सिंहुता का तापमान भी 36 से 37 डिग्री के पार रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही हिली क्षेत्र खजियार का तापमान भी तपती गर्मी में दिन के समय 30 को टच कर लगा है वहीं डलहौजी का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उधर मौसम विभाग ने दो दिनों में चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है वहीं 30 एवं 31 को मौसम के खराब रहने की संभावना जाहिर की है। जिससे आम जन को गर्मी से राहत मिल सकती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App