पुलिस विभाग में बदले 14 इंस्पेक्टर

By: May 24th, 2018 12:01 am

शिमला— पुलिस विभाग में 14 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग में बदले गए कर्मचारियों में चार इंस्पेक्टर, छह सब-इंस्पेक्टर और चार एएसआई स्तर के कर्मचारी हैं। डीजीपी की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार जिन इंस्पेक्टरों को बदला गया है, उनमें तुलसी राम को स्टेट विजिलेंस से तीसरी बटालियन, संदीप चौधरी को स्टेट विजिलेंस से शिमला, रंजीत सिंह को प्रथम बटालियन जुन्गा से सेकंड बटालियन व हरपाल सिंह को मंडी से प्रथम आईआरबीएन भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर्ज में मेहरदीन को पीटीसी से कांगड़ा, कृष्ण कुमार को चतुर्थ बटालियन से कांगड़ा, नारायण सिंह को सोलन से पीटीसी, शामलाल को कांगड़ा से मंडी, सुभाष चंद्र को सिरमौर से सीआईडी, गुमान सिंह को बिलासपुर से प्रथम बटालियन जुन्गा ट्रांसफर किया गया है। एएसआई में शिवराम कृष्ण को चंबा से पीटीसी, राम आसरा को शिमला से बिलासपुर, साहब सिंह को कांगड़ा से मंडी, ईश्वर सिंह को बद्दी से  किन्नौर बदला गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App