पूर्व विधायक रूप सिंह ने छोड़ी कांग्रेस

By: May 21st, 2018 12:06 am

संगड़ाह— कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रूप सिंह द्वारा रविवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया गया। विश्राम गृह संगड़ाह में आयोजित भाजपा व कांग्रेस के रूष्ट कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ने की बात कही। 18 नवंबर, 2011 को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक रूप सिंह के अनुसार उन्होंने अपने आत्म सम्मान को देखते हुए व अंतरात्मा की आवाज सुनकर यह निर्णय लिया है। वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं हुए हैं तथा क्षेत्र के रूष्ट कांग्रेस व भाजपा नेताओं द्वारा गठित लोकहित विकास मंच में रहकर क्षेत्र हित के लिए काम करेंगे। कांग्रेस के श्रीरेणुकाजी मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर ने कहा कि जल्द ही पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App