प्रदेश में प्लास्टिक से बनेंगी सड़कें

By: May 24th, 2018 12:02 am

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश सरकार 27 मई से दो जून तक चलाएगी सफाई अभियान

धर्मशाला— हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पोलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाएगा। प्रदेश भर में गंदगी फैला रहे प्लास्टिक को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व आम जन सहयोग से एकत्रित किया जाएगा। एकत्रित किए गए प्लास्टिक को पीडब्लूडी विभाग सड़क निर्माण के लिए प्रयोग में लाएगा। यह अभियान प्रदेश के 12 जिलों की सभी नगर निगमों, नगर निकायों और पंचायतों में  27 मई से दो जून तक आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से उत्पन्न कचरे की समस्या के उचित समाधान के लिए एक पोलिथीन उन्मूलन सप्ताह पोलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के हर नागरिक को प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही साथ हर जिला के उपायुक्त की निगरानी में निर्धारित लक्ष्य पर कार्य किया जाएगा। इस मुहिम में सफाई अभियान चलाकर शहरों व ग्रामीण एरिया से प्लास्टिक को एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक को दो अलग-अलग थैलियों में इकठ्ठा किया जाएगा। इसके बाद बहुपरती पोलिथीन जैसे चिप्स, चाकलेट, टॉफी आवरण, 2.60 माइकोन से कम मोटाई वाला पोलिथीन, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। अभियान पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयोजित किया जाएगा। सरकार ने विभिन्न विभागों को इस अभियान के तहत अलग-अलग कार्य आबंटित किए हुए हैं। प्रदेश सरकार राज्य में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से बढ़ती कचरे की समस्या का उचित समाधान कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं खंड विकास अधिकारी, धर्मशाला अभिनीत कात्ययान ने बताया कि प्रदेश भर में 27 मई से दो जून तक प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम चलाई जा रही है।  प्रदेश के लोगों को प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मंत्री; विधायक, संस्थानों का सहयोग

सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं गैर-सरकारी संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों को शामिल कर उनके नेतृत्व में आम जनता को प्रेरित किया जाएगा। संबंधित पंचायतें, शहरी स्थानीय निकाय एवं संबंधित विभाग एवं संस्थान इसी प्रकार दो अलग-अलग बोरियों में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करेंगे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App