फिर दीवाना बनाएंगे जैकलीन-दबंग खान

By: May 20th, 2018 12:07 am

सिने जगत के दबंग स्टार सलमान खान और पूर्व मिस श्रीलंका और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने जा रही हैं। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म ‘किक’ में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म में सलमान और जैकलीन ने ‘जुम्मे की रात’ गाने में अपनी कैमिस्ट्री से हर किसी का दिल जीत लिया था और अब इस जोड़ी ने ‘रेस 3’ के पहले गीत ‘हिरिए’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। सलमान और जैकी का ‘जुम्मे की रात’ आज भी दर्शकों के जहन में तरोताजा है और सलमान का हुक स्टेप हर किसी का पसंदीदा है। अब एक बार फिर सलमान और जैकी ‘हिरिए’ में अपने सिजलिंग अवतार से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है। ‘रेस 3’ का यह गीत रिलीज हो गया है। इस गाने को नेहा भसीन और पंजाबी गायक डीप मनी ने अपनी आवाज दी है। ‘रेस 3’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App