फुटबॉल खेलेंगी जहीर की बीवी

By: May 16th, 2018 12:06 am

नई दिल्ली— शादी के बाद अब सागरिका फिर से अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रही हैं। 2007 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म चक दे! इंडिया में एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा चुकी सागिरका अब फुटबॉल के साथ दो-दो हाथ आजमाने जा रही हैं। शादी के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही सागरिका मॉनसून फुटबॉल नाम की फिल्म में नजर आएंगी. मॉनसून फुटबॉल एक मराठी फिल्म है।  इस फिल्म में सागरिका घाटगे एक मध्यवर्गीय हाउसवाइफ के किरदार में नजर आएंगी। मॉनसून फुटबॉल को मिलिंद केउके डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी हाउसवाइफ के बारे में है, जो अपनी जिंदगी को खुलकर अपने ढंग से और अपनी शर्तों पर जीना चाहती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App