ब्रिक्स खेलों में नेटबॉल शामिल

By: May 27th, 2018 12:04 am

हिमाचली महिला खिलाडि़यों को मिलेगा खेलने का मौका

मंडी— साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने जा रही वर्ष 2018 की ब्रिक्स खेलों में नेटबाल गेम को शामिल किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के महिला खिलाडि़यों को भारतीय टीम के माध्यम से भाग लेने का सुनैहरा मौका मिलेगा। इसके चलते प्रदेश नेटबाल टीम ने नेटबाल गेम के खिलाडि़यों को विशेष प्रशिक्षण देगा। इसमें नेटबॉल खेल की 16 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। नेटबाल गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं को गोल्ड प्राप्त कर चुके है।  खेल मंत्रालय भारत सरकार ने फरमान जारी करके अखिल भारतीय नेटबॉल फेडरेशन को लिखित तौर पर  अवगत करवा दिया है। वहीं पहली बार ब्रिक्स खेलों में महिला खिलाडि़यों की टीम के शामिल करने के निर्णय पर देशभर के खिलाडि़यों में खुशी जाहिर की है। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया के महासचिव हरिओम कौशिक ने बताया कि नेटबाल खेल युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। ब्रिक्स खेलों में नेटबाल खेल को भी शामिल किया गया है। इसमें भारत की अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता में केवल महिला टीम के 16 खिलाड़ी भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों के चयन प्रक्रिया से पहले एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद भारतीय टीम के खिलाडि़यों को चयन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रदेशों के अध्यक्षों व महासचिवों को लिखित रूप से सूचित किया जा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App