मंडी को किताबों से प्यार…अखबारों से मोह

By: May 30th, 2018 12:05 am

भागदौड़ भरी जिंदगी में किताबें पीछे छूट गईं और मोबाइल सूचना और जानकारी का वो जरिया बन गया, जो आज की पीढ़ी की कसौटी पर खरा उतरा। हाल यह हो रहा है कि ऑप्शन ज्यादा होने से पाठक की नजरें और नजरिया दोनों ही बदल गए। न लेखक से मोह रहा और न ही रचना से कोई सरोकार। मतलब की सामग्री मिली तो पढ़ ली,नहीं तो आगे निकल लिए। अब न तो पाठक रचनाकार को अपना मानता है और न ही उसके गढ़े पात्रों को जी पाता है। साहित्य से दूर हो रहे हिमाचली पाठक के इसी नजरिए को सामने ला रहा है प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’….

साहित्य जीवन में जरूरी

रितेश ठाकुर का कहना है कि मेरी सारी सूचनाओं का आधार समाचार पत्र हैं। मैंने अपने जीवन में सबसे अधिक चर्चा जीत आपकी है कि किताब की सुनी है। सभी लेखक अच्छे हैं और हिमाचली लेखक भी अब काफी उभर कर सामने आए हैं। इस वर्ष में कुछ रचनाएं पढ़ी हैं, पर याद नहीं हैं। मेरे जीवन में साहित्य का जीवन में बहुत स्थान है।

इस वर्ष कई रचनाएं पढ़ीं

वहीं वरिष्ठ पत्रकार मुरारी शर्मा उन्हें ज्यादातर सूचनाएं अखबार व सोशल मीडिया से मिलती हैं। मुरारी शर्मा कहते हैं कि मेरे जीवन में सबसे चर्चित किताब मेरा धागीस्तान रही है। उनका कहना है कि विजयदान देथा उनके सबसे पंसदीदा लेखक हैं और अपने प्रदेश के सभी लेखक उन्हें पसंद हैं। इस वर्ष कई रचनाएं पढ़ी हैं।

टीवी से सूचनाएं

सुंदरनगर से वरिष्ठ सक्रिप्ट राइटर राजू कपिल कहते हैं उन्हें सूचनाएं टीवी और समाचार पत्रों से मिलती है। उनके जीवन में सबसे चर्चित अखबार मेराधागीस्तान है। उन्हें बताया कि सआदत हसन मंटो लेखक सबसे अधिक पसंद हैं। हिमाचली लेखक भी बहुत अच्छे हैं। बीते वर्ष में कई रचनाएं पढ़ी हैं, जिसमें प्रत्युष गुलेरी की कई हैं।

साहित्य का अहम स्थान

शिक्षाविद्ध अनुराधा जैन कहती हैं कि उन्हें सूचनाएं टीवी और समाचार पत्रों से मिलती हैं। उनके जीवन की सबसे चर्चित किताब भगवतगीता है और मुंशी प्रेम चंद उनके सबसे पसंदीदा लेखक हैं। समय मिलने पर साहित्यक रचनाएं पढ़ती रहती हंू और जीवन में साहित्य अहम स्थान रखता है।

किताबों की चर्चाएं सुनीं

कंपीटेटीव एग्जाम की तैयारी कर रहे जोगिंद्रनगर के पंकज मोहन कहते हैं कि सूचनाओं के लिए समाचार पत्र ही पढ़ता हूं। सोशल मीडिया जानकारी देता है पर गुमराह भी करता है। ऐसे में सूचनाओं के लिए समाचार पत्र ही पढ़ता हूं। कंपाटीशन एग्जाम के चलते ही किताबों की चर्चाएं सुनी हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App